Search

 
 
 

चाईबासा : पूर्व सीएस ने अपनी टीम के साथ किया हाटगम्हरिया प्रखंड के कुईड़ा गांव का दौरा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : बारिश के मौसम में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव संबंधी जानकारी देने के लिए पूर्व सीएस डॉ.शिवशंकर बिरुवा अपनी टीम के साथ हाटगम्हरिया प्रखंड के कुईड़ा गांव पहुंचे. मंगलवार को पूरी टीम नर्सरी स्कूल के बच्चों से मिली व स्थानीय ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों के संबंध में बताया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chief-of-tonto-launched-an-awareness-campaign-on-environmental-protection/">चाईबासा

: टोन्टो की मुखिया ने पर्यावरण संरक्षण पर चलाया जागरुकता अभियान
इस दौरान सभी को बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए और उनके बीच जरूरी दवाओं का भी वितरण किया गया. इस मौके पर लोगों को सिर दर्द, कमजोरी लगना, पेट दर्द, ब्लड प्रेशर आदि की दवाइयां दी गई. वहीं स्कूली बच्चों के बीच कैल्शियम और विटामिन की गोलियों का वितरण किया गया. मौके पर चिकित्सकों की टीम ने बच्चों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और अच्छी पढ़ाई करने की सलाह दी. टीम में शिवशंकर कालुंडिया,रामेश्वर सावैयां, चन्द्रमोहन बिरुवा आदि लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही