Search

 
 
 

चाईबासा : पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आज सदर बाजार विश्वकर्मा मार्केट में देश के पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि मनाई गई. पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर अनिल बिरुली ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा गया कि उनका जीवन सादगी भरा था. वे सरल व्यक्तित्व के धनी थे. देश की राजनीति में मनोहर पर्रिकर ने अपनी पहचान राजनेता के रूप में बनाई. देश के प्रथम ऐसे मुख्यमंत्री थे जो आईआईटी स्नातक करने के बाद मुख्यमंत्री बने. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-president-draupadi-murmu-will-be-the-chief-guest-at-the-sixth-convocation-of-ku/">चाईबासा

: केयू के छठा दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राजनीति के क्षेत्र में ऐसे महान व्यक्तित्व को समझने की आवश्यकता है

उन्होंने अपने अंतिम सांस तक देश की सेवा की थी. उनकी जीवन से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और हम राजनीति क्षेत्र में यदि कार्य करते हैं तो ऐसे महान व्यक्तित्व को समझने और जानने की आवश्यकता है. श्रद्धा सुमन अर्पण करने वालों में जय किशन विरूली, अक्षय खत्री, दिलीप साव, रामअवतार, राम रवि, कामेश्वर विश्वकर्मा, शिव बजाज, विजय राम तुरी, सुनील प्रभात सिंकू, अजय मोहता, अजय झा, जगदीश निषाद, मोटू कारवां, प्रताप कटियार मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही