Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पूर्व विधायक ने जिला योजना पदाधिकारी पर लगाया कमीशनखोरी का आरोप

kiriburu (Shailesh Singh) : चाईबासा के जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा को तत्काल प्रभाव से अविलम्ब हटाने की मांग पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने की है. इसके लिए उन्होंने झारखंड के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है. पूर्व विधायक ने चाईबासा के जिला योजना पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. कहा है कि वे एससीए एडीएफ एवं जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं में राशि विमुक्ति हेतु संवेदकों को भुगतान करने से पूर्व पांच फीसदी कमीशन की वसूली कर रहे है. [caption id="attachment_571010" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/jamshedpur-mani-jn-tatas-birth-anniversary-at-golmuri-utkal-samaj-middle-and-high-school/">

class="wp-image-571010 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/03rc_m_159_03032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मुख्य सचिव को भेजा गया पत्र[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mani-jn-tatas-birth-anniversary-at-golmuri-utkal-samaj-middle-and-high-school/">जमशेदपुर

: गोलमुरी उत्कल समाज मध्य एवं उच्च विद्यालय में मनी जेएन टाटा की जयंती

तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की

उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर विषय तो यह है कि किसी संवेदक का राशि विमुक्त या भुगतान करने का प्रस्ताव कार्य करने से संबंधित एजेंसी से जिला योजना शाखा में जाता है तो राजीव रंजन सिन्हा किसी न किसी प्रकार से विलम्ब करने, जांच करने, गुणवत्ता की कमी आदि बताकर प्राक्कलन राशि को कम कर देने की बात कर एजेंसी को उनसे संपर्क करने के लिए मजबूर करते हैं. जब एजेंसी के लोग उनसे मिलते हैं तो वह सीधे पांच प्रतिशत कमीशन देने का सख्त निर्देश दे देते है. पांच प्रतिशत कमीशन के बगैर किसी संवेदक का कार्य होता ही नहीं है. संवेदक भी पीड़ा झेलते हुए कमीशन की राशी देने पर विवश हो जाते हैं. इससे कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित होती हैं. मंगल सिंह बोबोंगा ने मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल जिला योजना पदाधिकारी को हटाने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही