Search

 
 
 

चाईबासा : पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन, अंतिम संस्कार आज

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन मंगलवार रात्रि लगभग 10:30 बजे जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान हो गया. 7 जून को उनका पार्थिव शरीर चाईबासा लाया जाएगा. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा. मालूम हो कि कुछ दिन पहले रात्रि में बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण उनके सिर में अंदरूनी चोट आई थी. इसके बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था. हेम्ब्रम राजनीति में आने से पहले टाटा कॉलेज के हो भाषा के प्रोफेसर और आकाशवाणी चाईबासा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके हैं. इसे भी पढ़ें :  चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-bike-rider-collided-with-a-running-elephant-and-the-elephant-crushed-him/">चाकुलिया

: भागते हुए हाथी से बाइक सवार टकराकर गिरा तो हाथी ने कुचला
राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) में जुड़कर सर्वप्रथम किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की आवाज बनकर उभरे. इसके बाद उनकी साफ छवि को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने. हेम्ब्रम स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी के रूप में भी अपना दायित्व बखूबी निभा चुके हैं. उन्होंने संगठन में जुड़े सभी लोगों को साथ लेकर चलना सिखाया. चाईबासा के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम काफी मिलनसार और मृदुभाषी थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही