Search

 
 
 

जमशेदपुर : जयंती पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी को किया याद

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को तिलक पुस्तकालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनाई गई. इस दौरान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके उपरांत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व और देश के विकास के लिए किए कार्यों पर अपने-अपने विचार साझा किए. कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी को सरल स्वभाव, व्यक्तित्व के धनी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का सम्मान करने वाले महान नेता बताया. विचार रखने वालों में खगेनचन्द्र महतो, अवधेश सिंह, रियाजुद्दीन खान, के के शुक्ला शामिल थे. संचालन संजय सिंह आजाद ने किया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-demand-for-replacement-of-burnt-transformer-in-bhamarpani/">डुमरिया

: भमरपानी में जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी दी श्रद्धांजलि

[caption id="attachment_735442" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/20rc_m_75_20082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते बन्ना गुप्ता व अन्य[/caption] देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज भारत जिस प्रकार तकनीकी की क्षेत्र लगातार विकास कर रहा है उसकी नीव स्व. राजीव गांधी ने रखी थी. भारत में कंप्यूटर युग की शुरुआत करने में राजीव गांधी का सबसे बड़ा योगदान है. इस अवसर पर एल बी सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, विजेंद्र पाण्डेय, संजय सिंह आजाद, जितेन्द्र सिंह, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, बुद्धदेव गिरी, अशोक सिंह क्रांतिकारी, रीता शर्मा, रविकांत अग्रवाल, अनन्त लाल, बिरेंद्र पाण्डेय, सुदर्शन तिवारी, अशोक सिंह, राकेश साहू, रंजीत सिंह, सन्नी सिंह, रानी राव, हरेंद्र मिश्रा, राजकुमार वर्मा, अजय मिश्र, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही