Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया. इस दौरान काग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की. राजीव गांधी को एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताते हुए एक स्वर में कहा कि उन्होंने भारत को आधुनिकता की दौड़ में शामिल करने का काम किया. भारत में संचार क्रांति उन्हीं की देन है. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-need-to-save-traditional-heritage-on-jharkhands-culture-mp/">जमशेदपुर

: झारखंड की संस्कृति व पारंपरिक धरोहर को बचाने की जरूरत- सांसद

लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है राजीव गांधी

कांग्रेसियों ने कहा कि देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय भी राजीव गांधी को ही जाता है. उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था लागू करके पंचायतों को मजबूत करने का काम किया था. राजीव गांधी लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है और हमेशा रहेंगे. राजीव गांधी का बलिदान राष्ट्र के लोगों के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा. मौके पर कांग्रेस के चंद्रशेखर दास, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, शंकर बिरुली, जगदीश सुंडी, इम्तियाज खान, दिकु सवैयां, मुकेश कुमार, सिकुर गोप, सिद्धेश्वर कालुण्डिया, बुल्लू दास, विक्रमादित्य सुंडी, राजेश दास, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही