Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले, प्रत्येक गांव में दो-दो स्वास्थ्य स्वयंसेवक नियुक्त करेगी भाजपा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य के सभी 32 हजार गांवों में कोरोना महामारी से बचाव हेतु भाजपा 2-2 स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति करेगी. ये स्वयंसेवक अपने गांव को कोरोना मुक्त करने में अहम् भूमिका निभाएंगे. डाॅ गोस्वामी शनिवार को चाईबासा स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की जिला ईकाई द्वारा आयोजित स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिपिन पूर्ति ने किया. डाॅ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है. अब तक 62 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जबकि अधिकांश देशों की जनसंख्या भी इतनी नहीं है. 1 दिन में रिकॉर्ड 1 करोड़ टीकाकरण कर कोरोना महामारी को परास्त करने की दृढ़ इच्छाशक्ति प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने दिखाया है.

स्वयंसेवक गांवों में लोगों को  कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण के लिए करेंगे जागरूक

डाॅ गोस्वामी ने कहा कि स्वास्थ्य स्वयंसेवक गांवों में लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु और टीका लेने के लिए जागरूक करेंगे. टीका ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु कारगर उपाय है. भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने ठाना है कि कोरोना को हराना है. हेमन्त सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में फिसड्डी साबित हुई है. कोरोना महामारी के समय राज्य में अस्पतालों का बंद होना गठबंधन सरकार की नाकामियों को दर्शाता है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कोरोना की तीसरी लहर से बचाव हेतु विशेष इंतजाम करने, विशेषकर अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेडों की संख्या बढ़ाने, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति करने और ग्रामीण इलाकों में एम्बुलेंस व चिकित्सा सुविधा विकसित करने का आग्रह किया. प्रशिक्षण शिविर को पूर्व गृहसचिव और भाजपा नेता जेबी तुबिद, प्रशिक्षण के प्रमंडलीय आईटी प्रभारी राकेश मिश्रा, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक और पुतकर हेम्ब्रम ने भी संबोधित किया. जिला महामंत्री जगदीश पिंगुवा ने कार्यक्रम का संचालन किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष और वरीय भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी, संजीव पांडे, दिनेश नंदी, मालती गिलुवा, प्रताप कटियार, चतरू चितम्बा, सन्नी पासवान, पुतुल पूर्ति, हर्ष रवानी, जिला पदाधिकारी और विभिन्न मंडलों से आए बड़ी संख्या में स्वास्थ्य स्वयंसेवक मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही