Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : रूंगटा स्कूल के 1994 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : रूंगटा स्कूल चाईबासा के 1994 बैच के मैट्रिक के पूर्ववर्ती छात्रों ने उस समय के स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं को सोमवार को स्थानीय ब्राइट वे एकेडमी में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया. 1994 बैच के लगभग 45 छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम में उस समय रूंगटा स्कूल में पढ़ा रहे पांच शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में सबसे सीनियर शिक्षक कन्हाई लाल मजूमदार और उनके साथ काम किये हुए शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद, शिक्षक बिपिन बिहारी सिंह, शिक्षिका वीणा भेंगरा, शिक्षिका पुष्पा केरकेट्टा उपस्थित थे. साथ ही स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में समिल्लित नहीं होने पर शिक्षक बंसी मल्लिक को उनके आवास पर जाकर सम्मनित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले सभी पूर्ववर्ती शिक्षकों की चरण वंदना सभी पूर्ववर्ती छात्रों ने चरण धुलवाकर और चरण स्पर्श कर किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-irctc-will-provide-tours-to-the-main-religious-places-of-south-india-including-tirupati-rameshwaram/">जमशेदपुर

: तिरुपति, रामेश्वरम समेत दक्षिण भारत के मुख्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी

जीवन में आगे बढ़ना है तो मदद करना सीखो : कन्हाई लाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chaibasa-Samman-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शिक्षक कन्हाई लाल मजूमदार ने कहा कि मैंने बहुत कठिनाई से अपनी पढ़ाई पूरी की और मैंने भी अपने कार्यकाल में बहुत से छात्रों की मदद की. उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है तो मदद करना सीखो और मदद लेना सीखो. कभी भी गरीबी के चलते पढ़ाई मत छोड़ो बल्कि मेहनत करो और अपना व्यवहार अच्छा रखो सब काम समय पर हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-irctc-will-provide-tours-to-the-main-religious-places-of-south-india-including-tirupati-rameshwaram/">जमशेदपुर

: तिरुपति, रामेश्वरम समेत दक्षिण भारत के मुख्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी

जितना सम्मान हमें दे रहे हैं माता-पिता को भी उतना ही सम्मान दें : वीणा

शिक्षिका वीणा भेंगरा ने कहा कि मुझे आज भी ऐसा एहसास हो रहा कि मैं 94 बैच की क्लास ले रही हूं और आप सभी बच्चे अभी भी रूंगटा स्कूल के क्लास रूम में बैठे हैं. उन्होंने कहा कि जितना सम्मान आज आप हमलोगों को तीस साल बाद दे रहें है उतना ही सम्मान अपने माता-पिता को भी अंतिम समय तक दें. शिक्षिका पुष्पा केरकेट्टा ने कहा कि आज हमारा जीवन धन्य हो गया कि हमलोगों को आप जैसे छात्र मिले. उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी परिस्थिति आ जाये कभी मत घबराना, क्योंकि सुख और दुःख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं कभी जीवन से निराश होकर हार नहीं मनानी है. बल्कि हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-irctc-will-provide-tours-to-the-main-religious-places-of-south-india-including-tirupati-rameshwaram/">जमशेदपुर

: तिरुपति, रामेश्वरम समेत दक्षिण भारत के मुख्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी आईआरसीटीसी

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते : सुरेंद्र

शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं. वे हमेशा अपनी सेवा समाज को देते हैं. आप भी समाज को हमेशा सेवा देने का अपना प्रयास जारी रखेंगे. शिक्षक विपिन बिहारी ने कहा कि आज का यह पल हमें जिंदगी भर याद रहेगा, क्योंकि इतने लंबे समय बाद भी आपके अन्दर शिक्षक के प्रति इतनी इज्जत और सम्मान देख कर मैं भाव विभोर हो गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-meeting-of-four-panchayats-regarding-jal-jeevan-mission-held-in-tonto/">चाईबासा

: टोन्टो में जल जीवन मिशन को लेकर चार पंचायत की हुई बैठक

शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को पूर्ववर्ती छात्रों ने शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो और बुके देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद लिया. पूर्ववर्ती छात्रों की ओर से कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सीताराम जोशी और ओमप्रकाश केडिया ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने से गुरु के प्रति हमेशा सम्मान बढ़ेगा और समाज में यह एक प्रेरणा का भी काम करेगा. रांची से पूर्ववर्ती छात्र दिनेश प्रधान, कुंदन कुमार सिन्हा, देवघर से विजय प्रसाद, और मधुपुर से गणेश नाथ ठाकुर, बड़बिल से बृजेश कार्यक्रम में शामिल हुए. चाईबासा से बहुत सारे पूर्ववर्ती छात्र शामिल हुए. मंच संचालन प्रोफेसर डॉ मुरारी लाल बैध और धन्यवाद ज्ञापन सीताराम जोशी ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही