Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : टोंटो प्रखंड में हुआ जर्जर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Chaibasa :  टोंटो प्रखंड में बामेबासा पंचायत भवन से मौदा चौक तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को किया गया. शिलान्यास विधायक दीपक बिरुवा, सांसद गीता कोड़ा की अनुपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष ईस्माईल सिंह दास, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जितेन्द्र बारी द्वारा किया गया. जर्जर सड़क का निर्माण स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर सांसद गीता कोड़ा व विधायक दीपक बिरुवा के प्रयास से संभव हो पाया है. मालूम हो कि सड़क जर्जर होने की वजह से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी. यह सड़क जिला मुख्यालय चाईबासा से जुड़ती है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-garbage-piled-up-in-municipal-corporation-area/">गिरिडीह

: नगर निगम क्षेत्र में लगा कचरे का अंबार

निर्माण कार्य योजना जिला परिषद द्वारा संचालित

गौरतलब है कि सड़क निर्माण कार्य योजना जिला परिषद द्वारा संचालित है. योजना की लागत 5324900 रुपए है. जर्जर सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से स्थानीयों में काफी हर्ष है. स्थानीय ग्रामीणों ने जर्जर सड़क निर्माण कार्य में त्वरित पहल करने के लिए सांसद गीता कोड़ा व विधायक दीपक बिरुवा के प्रति आभार व्यक्त किया है. शिलान्यास के मौके पर चोकरो बारी, मोहन सिंह बारी, ग्रामीण मुंडा बामेबासा केरसे बारी, मौदा मुंडा कृष्णा बारी, रंजीत गोप, राजेन्द्र बारी, जॉन तुबिद, लेबिया बारी, दुर्योधन दासव्य, सुरेन्द्र कुंकल सहित संवेदक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-mark-sheet-distribution-ceremony-at-damodar-valley-teachers-training-college/">निरसा

: दामोदर वैली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में अंक पत्र वितरण समारोह
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही