Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पीसीसी सड़क का हुआ शिलान्यास, स्थानीय लोगों में हर्ष

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : सदर प्रखंड के सिम्बिया पंचायत अंतर्गत ग्राम बड़दोर मुंडासाई सुसुन अखाड़ा चौक से देवगम बड़दोर तक जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से डेढ़ करोड़ रुपए की लागत निर्मित डेढ़ किलोमीटर पीसीसी सड़क का शिलान्यास मंगलवार को चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा, सांसद गीता कोड़ा की अनुपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय तथा प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां के करकमलों से किया गया. मंगलवार का दिन स्थानीय लोगों के खुशियों से भरा रहा. शिलान्यास करने पहुंचे विधायक तथा सांसद प्रतिनिधि का स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से दामा-दुमंग की थाप पर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-weather-is-disturbing-the-preparations-for-saraswati-puja/">चांडिल

: सरस्वती पूजा की तैयारियों में खलल डाल रहा मौसम
सड़क शिलान्यास के अवसर पर स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर देखी गई. कच्ची सड़क होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को आवगमन करने में काफी परेशानी होती थी. विशेषकर बारिश के दिनों में विद्यार्थियों को विद्यालय जाने में काफी असुविधा होती थी. यह काफी महत्वपूर्ण सड़क है जो बड़दोर को सीधे पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा से जोड़ती है. कच्ची सड़क की समस्या से स्थानीय लोगों ने सांसद गीता कोड़ा तथा विधायक दीपक बिरुवा को अवगत कराते हुए यथोचित पहल करने का अनुरोध किया था. अनुरोध पर सकारात्मक पहल किए जाने के बाद मंगलवार को शिलान्यास के अवसर पर स्थानीय लोगों ने सांसद गीता कोड़ा तथा विधायक दीपक बिरुवा के प्रति आभार व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-third-cabinet-meeting-of-champai-government-on-15th-february/">रांची

: चंपाई सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक 15 फरवरी को
शिलान्यास पुजारी सादो सुंडी द्वारा सम्पन्न कराया गया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिनेश मुंडा,सोमाय सुंडी, अशोक सुंडी नेहरू लाल सामड,दोरसोना नाग,मधु लाल सामड, सतीश सामड, शिवांगी सामड, रामाय देवगम, प्रकाश देवगम,राज सामड, समराय सामड, ऋतिक नाग, तुराम सामड, माधव लाल सुंडी, मसीह देवगम, कैलाश देवगम,सुरज बोयपाई,प्रकाश सुंडी,सुरा सुंडी,बुध लाल देवगम, विनोद सुंडी,दुम्बी बोयपाई, संवेदक मुकेश सिंह सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-supports-farmer-movement-kharge-lashed-out-at-modi-government-says-it-broke-promises-made-to-farmers/">कांग्रेस

का किसान आंदोलन को समर्थन, खड़गे मोदी सरकार पर बरसे, कहा, अन्नदाताओं से किये वादे तोड़े

नोवामुंडी : पप्पू गौड़ बनाए गए गौड़ सेवा संघ के प्रखंड अध्यक्ष

[caption id="attachment_846328" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Noamundi-Pappu-God.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पप्पू गौड़.[/caption] Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गौड़ सेवा संघ के जिला अध्यक्ष भास्कर महाकुड ने गौड़ समाज क्षेत्र में हर समय तत्पर रहने वाले एवं समाजसेवा करने वाले पप्पु गौड़ को गौड़ सेवा संघ का नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस दौरान पप्पु गौड़ ने कहा समाज हित में कार्य करने के लिए मुझे जो पद दिया गया हैं, उसपर खरा उतरने का हर समय प्रयास करूंगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-third-cabinet-meeting-of-champai-government-on-15th-february/">रांची

: चंपाई सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक 15 फरवरी को
उन्होंने कहा कि समाज हित में समस्या का समाधान के लिए हर समय तत्पर रहूंगा. गौड़ सेवा संघ के जिला अध्यक्ष एवं जिला कमेटी के साथ-साथ केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कमेटी को आभार व्यक्त करता हूं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही