Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : तिरिंगबुरू गुटू तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : झींकपानी प्रखंड के असुरा पंचायत अतंर्गत असुरा में बाहो के घर से तिरिंगबुरू गुटू तक तीन हजार फीट पीसीसी सड़क का सांसद गीता कोड़ा ने नरियल फोड़ कर मंगलवार को शिलान्यास किया. उन्होंने संवेदक को सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण करने का दिशा-निर्देश दिया. वहीं उपस्थित लोगों को सड़क निर्माण की निगरानी करने का सुझाव दिया. कहा कि किसी तरह की त्रुटी दिखाई देती है तो वे इसकी शिकायत तत्काल उनसे करें. यह सड़क डीएमएफटी फंड से बनेगी. शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ तमसोय, शंकर बिरूली, सिकुर गोप, इस्माइल सिंह दास, ईलाका मानकी दिनेश चंद्र बिरूली, ग्रामीण मुंडा सन्नी कुमार बिरूली, पंचायत मुखिया माधुरी कुई, सुनिल बिरूली, किष्टो गौड़, बहदूर सिंह मुन्दूइया, हरिश बोदरा, अरमान बालमुचू, चौदरी बिरूली, मंत्री गोप, जनार्दन गोप, राजकुमार गोप, घसीराम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-block-level-khelo-jharkhand-sports-competition-concludes/">चाकुलिया

: प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही