Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल की 30 को रखी जाएगी आधारशिला

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान एजुकेशन एंड चैरिटेबल सोसाइटी, चाईबासा द्वारा रविवार को कोल्हान मॉडल पब्लिक स्कूल, खूंटपानी में स्कूल का आधारशिला रखा जाना सुनिश्चित है. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान के गौरव पद्मश्री डॉ जानूम सिंह सोय, विशिष्ठ अतिथि कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा व उपायुक्त अनन्य मित्तल पश्चिमी सिंहभूम और मानकी, मुंडा, बुद्धिजीवी, शिक्षा प्रेमी, शिक्षाविद्, कवि, साहित्यकार, कलाकार एवं उत्कृष्ठ समाजसेवियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगी. शुक्रवार को सोसायटी के उपाध्यक्ष दुम्बी दिग्गी की अगुवाई में सदस्यों ने प्रस्तावित स्कूल का मुआयना किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-family-fighting-for-its-own-land-in-panic-pleads-with-ssp/">धनबाद:

अपनी ही जमीन के लिए लड़ रहा परिवार  दहशत में, एसएसपी से लगाई गुहार
मौके पर दुंबी दिग्गी ने कहा कि यह स्कूल कोल्हान का पहला और हो समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा. स्कूल के निर्माण में समाज हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है. यह अपने आपमें अभिभूत करने वाला है. शिक्षित युवा शिक्षित समाज की कहावत को साकार करने वाला है. समाज से अपील है कि इस ऐतिहासिक पल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गवाह बन खुद को और समाज को गौरवान्वित करे. मौके सिंगराय बोदरा, बिर सिंह बिरूली, सुरेन्द्र पूर्ति, सीके मुंडा गंगू सुंडी, राहुल बिरुवा, विकास बोदरा,अनंत हेंब्रम, संतोष सोय, सुखदेव बोदरा, कश्मीर कांडेयांग और ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही