Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक स्व. केसी हेम्ब्रम की मूर्ति को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : टोन्टो पंचायत मुख्यालय स्थित कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक व महासचिव केसी हेम्ब्रम की प्रतीमा को किसी शरारती तत्व ने उल्टा कर क्षतिग्रस्त कर दिया है. इससे टोन्टो पंचायत के लोग काफी आक्रोशित है और सभी ने इसे गंभीरता से लेते हुए टोन्टो थाना में मामला दर्ज कराया है. केसी हेम्ब्रम की मूर्ति की स्थापना 2019 में की गई थी. इसका अनावरण कांग्रेस के सांसद स्व. बागुन सुम्बरूई के पुत्र विमल सुम्बरूई ने 22 अक्टूबर 2019 में किया था. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-service-lane-is-occupied-by-shopkeepers-jam-conditions-remain-throughout-the-day/">आदित्यपुर

: सर्विस लेन पर दुकानदारों का कब्जा, दिन भर रहती है जाम की स्थिति

जंगल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की स्थिति को सवारने में स्व. केसी हेम्ब्रम का महत्वपूर्ण योगदान 

विदित हो कि जंगल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की स्थिति को सवारने में स्व. केसी हेम्ब्रम का महत्वपूर्ण योगदान है. आज उन्हीं के प्रयासों का प्रतिफल है कि जंगल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की अपनी जमीन और अपना मकान है. उनके प्रयासों से ग्रामीणों ने जिस जमीन पर खेती करना शुरू किया, बाद में राज्य सरकार की सहमति से जिला प्रशासन ने उन्हें उसी भूमि का पट्टा उन कृषकों को प्रदान कर दिया. इस कारण आज अधिकांश कृषक जो भूमिहीन थे, जिनके पास अपने आवास नहीं थे, उनके पास थोड़े ही रकबा में सही पर उनकी अपनी जमीन है. जिसका मालिकाना हक उनके पास है. यह सब स्वर्गीय केसी हेम्ब्रम के प्रयासों के फलस्वरूप ही संभव हो पाया है. कुछ दिनों के बाद उनकी जयंती भी मनाई जानी है, इसे लेकर ग्रामीण ज्यादा ही उत्साहित थे. लेकिन उनकी मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की जाने से ग्रामीण ज्यादा ही आक्रोशित हैं. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-due-to-scanty-rainfall-the-situation-of-drought-is-being-created-in-the-district/">सरायकेला

: अल्पवृष्टि के कारण जिले में बनती जा रही है सुखाड़ की स्थिति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही