Search

 
 
 

चाईबासा : विधायक दीपक बिरुवा के प्रयास से रौशन हुआ रुइया पंचायत का चार क्षेत्र

 
Chaibasa : विधायक दीपक बिरुवा के प्रयास से हाटगम्हरिया प्रखंड के रुइया गांव के चार टोला में उजाला फैला. जहां लगभग दो दशक में बिजली पहुंचा है. गुरुवार का दिन गांववालों के लिए किसी पर्व त्यौहार से कम नहीं था‌. ग्रामीणों के आग्रह पर विधायक दीपक बिरुवा के हाथों बिजली आपूर्ति का शुभारंभ रुइया से किया गया. जहां से तुईगुटू, रुगुड़डीपा, सानगीसाई, होइमतकम क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई. इसके लिए हर टोला में कुल 5 ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं. [caption id="attachment_351112" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022777-07-07-at-3.41-copy-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> आभार कार्यक्रम का आयोजन कर विधायक का आभार प्रकट करते ग्रामीण.[/caption] इसे भी पढ़े : गालुडीह">https://lagatar.in/galudih-ward-member-seema-sahu-repairs-faulty-chappals/">गालुडीह

: वार्ड सदस्य सीमा साहू ने खराब चापाकलों की मरम्मत करायी
ग्रामीणों ने विधायक दीपक बिरुवा के प्रति बिजली बहाल कराने के लिए आभार जताया. मौके पर सानगीसाई में ग्रामीणों ने आभार कार्यक्रम का आयोजन कर विधायक का आभार प्रकट किया. जिसमें ग्रामीणों द्वारा विधायक, जिला परिषद सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि को सम्मानित किया गया. मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. प्राथमिक विद्यालय सानगीसाई में शिक्षक की बहाली कराने, जर्जर सड़क की मरम्मत और डीप बोरिंग पर जल्द ही पहल करने की बात विधायक ने कही. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा, मुखिया लक्ष्मी सामड, उपमुखिया चक्रधर सवैंया, मुंडा विनोद पाट पिंगुवा, महेंद्र पिंगुवा, राजीव पिंगुवा, महेंद्र पिंगुवा, मंजन पाट पिंगुवा, विक्रम लागुरी, दिगंबर पिंगुवा आदि ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही