Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिले में दो दिन में चार कोरोना के मरीज मिले

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिले में एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. पिछले 2 दिनों में 4 लोगों को कोरोना जांच पॉजिटिव पाया गया है. बुधवार को दो बंदियों और गुरुवार को दो मजदूरों का जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. दो मजदूर मजदूरी करने के लिए राजस्थान जाने से पहले गुरुवार को कोरोना जांच कराने के लिए सदर अस्पताल आए थे. जांच के उपरांत दोनों को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है. एक मजदूर तांतनगर प्रखंड और एक मजदूर सदर प्रखंड का बताया जा रहा है. इसके बाद दोनों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है. सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए सदर अस्पताल में सारी व्यवस्था कर ली गई है. उन्होंने लोगों से एतिहात बरतने की अपील की. डॉ. पाल ने लोगों सावधानी बरतते हुए मास्क लगाने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ेंचक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mp-geeta-koda-became-aware-of-public-problems-in-forest-rest-house/">चक्रधरपुर

: वन विश्रामागार में सांसद गीता कोड़ा जन समस्याओं से हुई अवगत

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही