Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिला के चार सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तरह होगी पढ़ाई, CM ने किया उत्कृष्ट विद्यालय का उद्घाटन

Chaibasa (Sukesh kumar) : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से रांची में आयोजित समारोह के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य भर के 80 उत्कृष्ट विद्यालय (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस दौरान उत्कृष्ट विद्यालय की श्रेणी में सम्मिलित पश्चिमी सिंहभूम जिला के चार विद्यालय यथा प्लस टू जिला उच्च विद्यालय- चाईबासा, स्कॉट बालिका उच्च विद्यालय-चाईबासा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय- चाईबासा तथा मॉडल विद्यालय- तांतनगर का भी लोकार्पण किया गया. इसके लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में इला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन चाईबासा स्थित जिला स्कूल के सभागार में किया गया था. अपने संबोधन में जिला उपायुक्त ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित उत्कृष्ट विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई होगी. इसके अलावा इन विद्यालयों में निजी विद्यालयों के जैसे कंप्यूटर लैब, पृथक-पृथक साइंस लैब, खेलकूद, वोकेशनल कोर्स आदि की सुविधा भी बहाल रहेगी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-review-meeting-of-public-distribution-system-organized-in-block-office-premises/">डुमरिया

 : प्रखंड कार्यालय परिसर में जन वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित

डीसी ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित 

उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालय सहित जिले में बेहतर शिक्षा माहौल बनाने हेतु जिला प्रशासन एवं शिक्षा कार्यालय निरंतर प्रयासरत है. उपायुक्त के द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने हेतु प्रेरित किया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर स्थानीय समारोह का उद्घाटन किया गया. तत्पश्चात रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का जिला स्तरीय कार्यक्रम में सजीव प्रसारण को देखा गया. इस दौरान उपायुक्त के द्वारा जिला स्कूल में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लासेस का फीता काटकर उद्घाटन किया गया. मौके पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि, सभी क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, अभिभावक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही