Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: पारिवारिक विवाद में हुई थी दो बच्चों समेत चार की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: पारिवारिक विवाद में दो बच्चों समेत चार लोगों को हत्या की घटना हुई है. इस मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया. पारिवारिक विवाद में देवर और चाचा ससुर ने इस हत्या को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपियों में मंगल सिंह सिंकु, मोटरा सिंकु, जोगेन सिंकु, सोमा सिंकु और टुपरा सिंकु शामिल है. इसे भी पढ़ें -अमेठी">https://lagatar.in/rahul-and-smriti-irani-will-be-present-in-amethi-on-the-same-day-on-19th-february/">अमेठी

में 19 फरवरी को एक ही दिन मौजूद रहेंगे राहुल और स्मृति ईरानी

आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी

हत्या की इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी थी. जिसकी वजह से शव को रेल की पटरी पर फेंक दिया गया था. जिससे लोगों को लगे कि इन लोगों ने आत्महत्या की है. पांच लोगों ने इस सामूहिक हत्या को अंजाम दिया है. पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी रात में ही कर ली थी. वहीं एक की गिरफ्तारी आज की गयी है. आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

क्या है मामला

यहां बता दें कि जिला के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के नुरदा गांव के टुंगूबासा में डायन-बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के चार लोगों की सामूहिक हत्या को अंजाम देकर शवों को ईलीगाड़ा के पास रेल पटरी पर फेंका दिया गया था. शनिवार की सुबह सभी का शव बरामद हुआ था. मृतकों में महिला रोयबारी सिंकू व उसका चार साल का बेटा व 6 माह की बेटी की पहचान हुई थी. जबकि एक अन्य व्यक्ति के शव की पहचान अभी नहीं हो पायी है. घटना के दौरान मृतका की एक सात साल की बेटी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर अपने बड़े चाचा के पास जा पहुंची तो उसकी जान बच गई थी. इसे भी पढ़ें -कमलनाथ">https://lagatar.in/speculations-of-kamal-nath-joining-bjp-his-supporting-mlas-reached-delhi/">कमलनाथ

के भाजपा में शामिल होने के कयास, उनके समर्थक विधायक दिल्ली पहुंचे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही