Search

 
 
 

Chaibasa  : सदर व झींकपानी प्रखंड में 10 करोड़ से चार सड़कों की होगी मरम्मत

 
  • जर्जर सड़क से जूझ रहे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से खुशी
  •  मंत्री दीपक बिरुवा ने कार्य का किया शिलान्यास
Chaibasa (Sukesh kumar) :  विधानसभा क्षेत्र के सदर व झींकपानी प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना के तहत करीब 10 करोड़ की लागत से चार सड़कों की मरम्मत होगी. परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने गुरुवार को चारों सड़कों का शिलान्यास किया. इसके तहत सदर के टोबासा से पता गुईरा तक सोसोहातु से कुईदबुसु तक, दुम्बीसाई से बड़ा मौदी तक एवं झींकपानी में मड़कमहातु से कुदापी तक सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा. सभी सड़कों का शिलान्यास पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया गया. जर्जर सड़क से जूझ रहे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-unable-to-observe-navratri-fast-at-home-due-to-dirt/">Jamshedpur

: गंदगी की वजह से घर में नहीं कर पा रहे नवरात्र का व्रत
सड़क बनने की सूचना से ग्रामीणों में खुशी देखी गई. वहीं ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया. ग्रामीणों ने मांदल नगाड़े की धुन पर नाचते गाते परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा का स्वागत किया. इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों के संग बैठक की. ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. मंत्री ने कहा कि चाईबासा विधानसभा क्षेत्र को विकसित करना मेरी प्राथमिकता है. चुनाव के समय जनता से जो वादा किया गया है, इसे भी पढ़ें :  Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-electricity-bill-waiver-certificate-given-to-consumers-under-chief-minister-energy-happiness-scheme/">Baharagoda

  : मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को दिया गया बिजली बिल माफी का प्रमाण पत्र
उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है. क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग और गंभीर है. मौके पर मसीह देवगम, कैलाश, अचल तूराम सामद, सूरज बोयपाई, लागो, झींकपानी प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, सोंगा बुड़ीउली, विनोद गोप, सुंदर गोप, अखिलेश समेत अन्य ग्रामीण और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  बाबूलाल">https://lagatar.in/high-courts-decision-reserved-in-sexual-harassment-case-against-babulals-advisor-sunil-tiwari/">बाबूलाल

के सलाहकार रहे सुनील तिवारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही