Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो गंगाधर पंडा की अध्यक्षता में वोकेशनल सेल की बैठक हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि सर्वप्रथम कोल्हान विवि के अंगीभूत कॉलेजों में चार साल का बीएड कोर्स आरंभ होगा. उसके बाद ही प्राइवेट कॉलेजों में आरंभ होगा. वैसे प्राइवेट कॉलेज ही चार साल के बीएड कोर्स चला सकते हैं, जिन्होंने नैक ग्रेडिंग कराया है. इधर, कोल्हान विवि के अंगीभूत बीएड कॉलेजों में चार साल का कोर्स स्थापित करने के लिये मंगलवार की रात 12 बजे तक आवेदन करने की अंतिम तिथि एनसीटीइ ने निर्धारित की थी. लेकिन अब तक वीमेंस कॉलेज जमशेदपुर व बाहरागोड़ा कॉलेज ने ही आवेदन किया है. अन्य सरकारी कॉलेजों ने अभी आवेदन नहीं किया है. जिन कॉलेजों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है उनका इस सत्र से चार साल की पढ़ाई नहीं होगी. वहां फिलहाल दो साल का कोर्स ही चलता रहेगा. बताया गया कि नई शिक्षा नीति के तहत अब विद्यार्थी 12वीं के बाद सीधे चार साल तक की बीएड पढ़ाई कर सकते हैं. बैठक में कुलपति प्रो गंगाधर पंडा ने सभी निजी कॉलेजों से कहा कि अपने-अपने स्तर से अविलंब नैक की तैयारी करें, ताकि निर्धारित समय पर नैक किया जा सके. बैठक में कुलसचिव डॉ जी शेखर, प्रतिकुलपति डॉ अरूण कुमार सिन्हा, वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-xpgdm-organizes-clockspeed-2-0-at-xlri/">जमशेदपुर
: XLRI में एक्सपीजीडीएम ने क्लॉकस्पीड 2.0 का किया आयोजन
: XLRI में एक्सपीजीडीएम ने क्लॉकस्पीड 2.0 का किया आयोजन
Leave a Comment