Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कोल्हान एग्री प्रोड्यूसर कंपनी की चतुर्थ वार्षिक आमसभा आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar): जेएसएलपीएस के जोहार परियोजना के माध्यम से कोल्हान एग्री प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की चतुर्थ वार्षिक आमसभा बुधवार को चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में आयोजित हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन और विशिष्ट अतिथि के रूप मेंअसिस्टेंट कलेक्टर राजलक्ष्मी उपस्थित थीं. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर जिप अध्यक्ष ने उपस्थित महिलाओं का मनोबल बढ़ाया. जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जिले में चार कंपनियां कार्य कर रही हैं. आगामी भविष्य की योजना में कोल्हान से साल बीज का संग्रहण सह व्यापार एवं रेशम कुकुन का धागा निकालने के साथ ही रेशम वस्त्र का निर्माण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-six-participants-of-the-district-won-medals-in-yogasana-competition/">चाईबासा

: योगासन प्रतियोगिता में जिले के छह प्रतिभागियों ने जीते पदक

कंपनी ने 3.95 करोड़ के व्यापार का रखा लक्ष्य

इस दौरान कोल्हान प्रोड्यूसर कंपनी का वाइल्ड हनी का लॉन्चिंग किया गया. जिला प्रशासन के द्वारा कंपनी को मिनी ट्रैक्टर एवं पावर टिलर दिया गया. बता दें कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2 करोड़ 40 लाख रुपये का व्यापार एवं 2019 से अब तक कंपनी ने 5 करोड़ 53 लाख रुपये का व्यापार किया है. आगामी वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 3.95 करोड़ रुपये के व्यापार करने का लक्ष्य रखा है. मौके पर जेएसएलपीएस राज्य से संजय दास, अनुभव दुबराज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक अर्पण देव भगत, जिला प्रबंधक राजेश सिंह और भरत राठौड़ उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही