Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ठगी की जाल में फंसाने के लिए किसानों को लगातार किए जा रहे फ्रॉड कॉल

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखंडों के किसानों से ठगी के लिए उनके पास लगातार फ्रॉड फोन कॉल्स किए जा रहे हैं जिससे किसानों के ठगों के झांसे में फंसने की संभावना बनी हुई है. हालांकि अभी तक कोई किसान इनके ठगी का शिकार नहीं बन पाया है. आज इसी तरह का फ्रॉड कॉल झींकपानी प्रखंड के एक किसान चंद्र मोहन बारी को आया, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि वह प्रखंड का पुराना तकनीकी प्रबंधक है और वह वर्तमान में रांची में पोस्टेड है और वहीं से बोल रहे हैं. झांसे में फंसाने के लिए कॉल करने वाले ने कृषक बारी से कहा कि विभाग की ओर से किसानों के लिए एक योजना चल रही है जिसमें किसान को ₹10 हजार जमा करने होंगे बदले में उन्हें मुफ्त में सोलर कृषि यंत्र के अलावा ₹ 70 हजार नकद दिए जाएंगे. इसे भी पढ़ेंकिरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cell-worker-dhirendra-kumar-selected-for-bsl-cricket-team/">किरीबुरू

: बीएसएल क्रिकेट टीम के लिए चुने गए सेलकर्मी धीरेन्द्र कुमार

कोई भी किसान फ्रॉड कॉल के चक्कर में ना फंसे

झींकपानी प्रखंड में कार्यरत प्रखंड तकनीकी प्रबंधक आनंद तामसोय को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने किसान से संपर्क कर उन्हें बताया कि वर्तमान में सरकार की इस तरह की कोई भी योजना नहीं चल रही है. सरकार की कोई भी योजना आएगी तो प्रखंड के तकनीकी प्रबंधक स्वयं आकर आपको जानकारी देंगे. इसलिए इस तरह के यदि फोन आते हैं तो उसे ज्यादा तवज्जो देने की आवश्यकता ही नहीं है. यदि फोन पर कृषक लाभ देने की बात की जा रही है तो प्रखंड से इसकी जानकारी लेकर ही आगे कदम बढ़ाए. उन्होंने बताया कि कोई किसान फ्रॉड कॉल के चक्कर में ना फंसे. कृषक मित्रों के माध्यम से उन्हें हर योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही