Search

 
 
 

चाईबासा : नि:शुल्क आर्युवेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : लायंस क्लब चाईबासा, लायंस क्लब चाईबासा लावण्या एवं श्री गुरु सिंह सभा चाईबासा के संयुक्त सहयोग से गाड़ीखाना स्थित गुरुद्वारा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को किया गया. शिविर में उपस्थित मरीजों का आयुर्वेद पद्धति से इलाज एवं परामर्श डॉ डीडी मिश्र ने किया. डॉ मिश्र ने कहा कि वे आयुर्वेद चिकित्सा में अपने 50 वर्षों के अनुभव के आधार पर गंभीर रोगियों का इलाज करेंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-kherwad-abhen-akhada-celebrates-foundation-day-with-enthusiasm/">किरीबुरू

: खेरवाड़ एभेन आखड़ा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस
वे बिहार, ओडिशा सहित भारत सरकार के आयुर्वेद विभाग में अनुसंधान अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं. शिविर में 30 के लगभग मरीजों का इलाज किया. चिकित्सा शिविर का शुभारंभ गुरुमुख सिंह खोखर ने किया. कार्यक्रम में क्लब के जसपाल सिंह, रविकांत भूत, मुकेश मोदी, संदीप अग्रवाल, राजीव गोयल, संगीता अग्रवाल, खुशी मोदी पिंकी अग्रवाल, सचिन अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही