Search

 
 
 

चाईबासा : शुभम संदेश के प्रथम वर्षगांठ पर नलिता गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : दैनिक हिन्दी अखबार शुभम संदेश के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर टोकलो थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित नलिता गांव में शनिवार को एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें आर्थो के स्पेशलिस्ट सूर्या नर्सिंग होम के डॉ कुमार अभिषेक हड्डी की जांच करेंगे. हड्डी जांच कराने वाले मरीज में शिविर में पहुंचकर जांच करा सकते हैं. इसके अलावा सामान्य बीमारी के मरीज भी इलाज करा सकते हैं. नलिता गांव के पंचायत भवन में सुबह नौ बजे से शिविर का शुभारंभ होगा. ग्रामीण मुंडा, मुखिया की मौजूदगी में शिविर आयोजित होगी. मालूम हो कि पिछले कई दिनों से शिविर को सफल बनाने के लिये प्रचार-प्रसार चल रहा है. इधर, सूर्या नर्सिंग होम के डायरेक्टर गौरीशंकर महतो ने कहा कि हर तरह की बीमारी का इलाज शिविर में किया जायेगा. यदि बीमारी बड़ी होगी तो ठीक होने तक उसका इलाज नि:शुल्क किया जायेगा. लेकिन इसके लिये शिविर में उसका रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-broke-the-gate-of-rice-mill-in-chauthia-ate-rice-broke-two-houses/">चाकुलिया

: चौठिया में चावल मिल का गेट तोड़ हाथी ने चावल खाया, दो घर तोड़े

शुगर के अलावा अन्य बीमारियों की होगी जांच 

शुगर के अलावा विभिन्न बीमारियों की भी जांच शिविर में की जाएगी. आर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर के अलावा अन्य बीमारी के डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे. महिलाओं के लिये विशेष इलाज की सुविधा है. इस क्षेत्र में पहली बार बड़े स्तर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही