Search

 
 
 

चाईबासा : स्वतंत्रता दिवस तक पश्चिम सिंहभूम के विचाराधीन कैदियों को मिलेगी आजादी

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : भारत के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत अब चाईबासा कोर्ट के कई विचाराधीन कैदियों की रिहाई करने की तैयारी शुरू हो गई है. बुधवार को डालसा सचिव राजीव कुमार सिंह ने चाईबासा कोर्ट में एक प्रेस सम्मेलन में रिहाई संबंधित पूरी जानकारी दें. 16 बिंदुओं के तहत कार्य किया जाएगा. इसमें वैसे कैदी जिनके पास बेल बांड भरने के लिए पैसा नहीं है और वह बेल नहीं ले पा रहा है उन क़ैदियों को पीआर बांड के तहत रिहाई कर दी जाएगी. रिलीज यूटीआरसी@ 75 के तहत एक अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : वनडे">https://lagatar.in/odi-rankings-trent-boult-beats-jasprit-bumrah-virats-ranking-declines/">वनडे

रैंकिंग: ट्रेंट बोल्ट ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, विराट की रैंकिंग में गिरावट
यह अभियान 13 अगस्त तक चलेगी. इस अभियान के तहत कैदियों को चिन्हित किया जाएगा. जिनकी रिहाई संभव है उन कैदियों को 14 अगस्त के बाद आजाद कर दिया जाएगा. जिन कैदियों की अंडर सेक्शन 436 ए के तहत मामला है उनकी रिहाई होगी. लालसा के सचिव राजीव कुमार सिंह ने कहा कि 25 जुलाई, 1, 8 व 12 अगस्त को न्यायिक पदाधिकारी, जेल अधिकारी के साथ कुल 4 बैठक आयोजित की गई है. जिसमें रिहाई संबंधित मामलों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. वैसे कैदियों को चिन्हित किया जाएगा जो रिहाई के हकदार है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही