Search

 
 
 

चाईबासा : बारिश के बाद कचरा उठाव नहीं होने से लोगों में रोष

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : नगर परिषद स्वच्छता को लेकर जागरुकता रैली निकालती है. लेकिन दूसरी ओर कचरे का निस्तारण नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है. शुक्रवार को बारिश होने से शहर के अधिकांश मोहल्ले के नाले भर गए थे. नाले के कचरे का उठाव अब तक नहीं किया गया. नाली से कचरे को निकालने का कार्य शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने किया था. उसके बाद नगर परिषद ने भी नाली से कचरा निकालने में सहयोग किया था. लेकिन नाली के कचरे को वही पर डंप कर छोड़ दिया गया. बस स्टैंड सहित अनेक मोहल्लों में बड़े नालों से कचरा को निकाला गया है और उसे वहीं पर डंप कर छोड़ दिया गया. अब इसका उठाव कब होगा यह किसी को नहीं मालूम. रविवार को नगर परिषद का कार्यालय बंद रहता है. कचरे के दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-two-wild-elephants-created-nuisance-in-lodhasholi-upgraded-high-school/">चाकुलिया

: लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दो जंगली हाथियों ने मचाया उपद्रव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही