Search

 
 
 

Chaibasa : गाड़ीखाना दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) :  नवरात्र की षष्ठी के अवसर पर गाड़ी खाना हनुमान मंदिर चौक दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी वैश्य संघर्ष मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पशुपालन पदाधिकारी सुधाकर सिंह मुंडा, अमला टोला काली पूजा समिति के बाबू भट्टाचार्य, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष संजय चौबे जी विक्की शर्मा और गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज पटेल उपस्थित थे. सभी अतिथियों का सम्मान पुष्प गुच्छ एवं अजगणपट्टी देकर किया गया. उसके उपरांत अतिथियों ने फीता काट, दीप प्रज्ज्वलित कर और नारियल फोड़ कर मां की वंदना के साथ पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर पूजा समिति के बच्चों द्वारा डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-maha-saptami-worship-took-place-in-various-durga-puja-pandals-of-the-block-area/">Ghatshila

: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में हुई महासप्तमी की पूजा अर्चना
समारोह में मुख्य अतिथि सुनील प्रसाद ने कहा कि गाड़ीखाना की पूजा की पूरे शहर में चर्चा रहती है. पूजा समिति द्वारा पंडाल में विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रहता है. विशिष्ट अतिथि पशुपालन पदाधिकारी सुधाकर मुंडा ने भी समारोह को संबोधित किया. समारोह में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर चौक के अध्यक्ष आनंद प्रियदर्शी, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, महादेव कारवा, ओमकार कारवा, सदस्य प्रकाश करवा, रविंद्र करवा, जय गिरि गोस्वामी, दीपक गुप्ता, रोशन जायसवाल, संतोष पंडित, राजू सेन, संतोष कुमार मिश्रा, सामोद कारवा, जयनारायण कारवा, संतोष कारवा, मनोज सोरेन, रोहित विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-rural-roads-should-be-made-passable-by-donating-labor-mahendra-jamuda/">Chaibasa

: श्रमदान कर ग्रामीण सड़क चलने लायक बना रहे – महेद्र जामुदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही