Search

 
 
 

चाईबासा : आत्मनिर्भर एवं गणराज्य बनाने का सपना गांधी ने बहुत पहले देख लिया था : तिरिया

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पंचायतीराज में गांव को आत्मनिर्भर एवं गणराज्य बनाने का सपना महात्मा गांधी ने बहुत पहले देख लिया था. पंडित नेहरू, महात्मा गांधी के सपनों को जीवित आकार देकर गांव के लोगों को भी देश के विकास में भागीदार बनाना चाहते थे. ताकि समाज के अन्तिम व्यक्ति को भी देश के विकास में अपनी भागीदारी का मौका मिल सके. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसकी नींव रखी और स्वर्गीय राजीव गांधी ने पंचायती राज की खूबसूरत इमारत खड़ी की. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/bjp-candidate-kalicharan-singh-filed-nomination-from-chatra/">चतरा

से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने किया नामांकन
ये बातें जेटेया मुखिया सह युवा कांग्रेस ने प्रखंड अध्यक्ष संजीत तिरिया ने पंचायती राज दिवस के अवसर पर कोटगढ़ पंचायत अन्तर्गत ग्राम कातिकोड़ा में कही. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी जी को वोट देकर विजय बनाने की अपील कर केन्द्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात कही. ताकि पंचायतीराज व्यवस्था कायम और सुरक्षित रह सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही