Search

चाईबासा : गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ शहर में शुरू हुआ गणेश उत्सव

Chaibasa (Ramendr Kumar Sinha) : चाईबासा में गणेश उत्सव धूमधाम से आज से शुरू हो गया है. सुबह से ही गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है. पूरा शहर भक्तिमय हो गया है. शिव शंकर क्लब द्वारा ओवर ब्रिज टुंगरी के गणेश पूजा पंडाल का सोमवार देर शाम को मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रमेश खिरवाल तथा जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने पूजा अर्चना की. इसके पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-doctor-assaulted-night-in-mgm-hospital-opd-closed-patient-upset/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल में रात में डॉक्टर से मारपीट, ओपीडी बंद, मरीज परेशान
मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रमेश खिरवाल ने कहा कि गणपति जी के बिना किसी कार्य का श्री गणेश नहीं होता है. सभी बाधाओं को दूर करने वाले, बुद्धिदाता भगवान गणपति जी से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें. गणेश उत्सव समाज को भाईचारे, सौहार्द एवं समरसता का संदेश देता है. जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने रिद्धि-सिद्धि के दाता, प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी के जन्मोत्सव "गणेश चतुर्थी" की सभी अनेकों शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-doctor-assaulted-night-in-mgm-hospital-opd-closed-patient-upset/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल में रात में डॉक्टर से मारपीट, ओपीडी बंद, मरीज परेशान
उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर भगवान गणेश जी हम सभी के जीवन से विघ्न हर कर सुख-समृद्धि प्रदान करें. मौके पर क्लब के निकेश नायक, शिवम मिश्रा, चीकू गोप, अजय फत्तकार, बाजू दास, प्रेम नायक, राजू गोप, जीतू ठाकुर, अंकित साह, सुभम शर्मा, रौशन अग्रवाल, यश जोशी, विक्की गोप, अभय नायक, संदीप गोंड, सुजीत नायक, धनुसर नायक, अनिकेत गोप, आशीष राजपूत सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp