Search

 
 
 

चाईबासा : दोस्त के साथ हवाई अड्डा घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : मुफस्सिल थाना अंर्तगत पुराना चाईबासा स्थित हवाई अड्डा के पास एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्क फ्रॉम होम है. वह झींकपानी की रहने वाली है. चाईबासा के मुफ्फसिल थानांतर्गत कमारहातु में भाड़े के मकान में रहती है. युवती के बयान पर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दर्ज मामले में बताया गया है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए हवाई अड्डा शाम लगभग 5.30 बजे गई थी. वहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात करने लगी. जब कुछ अंधेरा होने लगा तो वहां 10 युवक आए और उसके साथ मारपीट कर सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया. पीड़िता और उसके दोस्त से युवकों ने मोबाइल और पांच हजार रुपए भी छीन लिये. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-dead-body-of-a-young-man-found-in-a-closed-room/">चांडिल

: बंद कमरे से मिला युवक का खून से लथपथ शव
पीड़िता की स्थिति गंभीर होने लगी तो सभी लड़के उसे वहां छोड़ कर भाग गए. पीड़िता किसी तरह से वहां से अपने घर आई और परिजनों को आपबीती सुनाई. उसी समय परिजनों ने मुफस्सिल थाना जाकर घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद युवती को सदर अस्पताल लाया गया. वहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई है. मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चन्द्र पाठक ने बताया कि उक्त मामले की छानबीन की जा रही है, इस समय 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. न्यायालय में 164 का बयान कलमबंद किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही