Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: गीता कोड़ा ने संसद में उठाया बेरोजगारी और पलायन का मुद्दा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: सिंहभूम की सांसद सह कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने संसद में बेरोजगारी पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए कहा कि सरकार ने बजट सत्र में इस वर्ष 60 लाख नौकरियां देने की घोषणा की है. सरकार इसकी शुरुआत झारखंड प्रदेश के सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से करे. ताकि इस क्षेत्र के लोग विशेषकर शिक्षित युवा वर्ग बेरोजगारी की वजह से पलायन करने को विवश नहीं हों. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-sdo-said-some-so-called-gangs-are-misleading-in-the-name-of-kolhan-government-estate/">चाईबासा:

एसडीओ ने कहा, कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट के नाम पर दिग्‍भ्रमित कर रहे कुछ तथाकथित गिरोह  
उन्होंने सदन में अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूर्व में सिंहभूम क्षेत्र में कई आयरन ओर माइंस संचालित थे. लेकिन अभी मात्र तीन-चार आयरन ओर माइंस ही चल रहे हैं. जिसमें सेल कंपनी की चार कंपनी गुवा, किरीबुरू खान, मेघाहातुबुरु और मनोहरपुर चिरिया लौह अयस्क़ ख़ान शामिल हैं.

सभी माइंस में 4000 से अधिक स्वीकृत पद खाली, बहाली करे सरकार

सांसद ने कहा कि उक्‍त सभी माइंस में 4000 से अधिक स्वीकृत पद खाली हैं. जबकि स्थायी प्रकृति के पदों पर कार्य करने वाले कर्मियों की संख्या महज 1202 है. बाकी सभी पदों पर कर्मचारी संविदा और ठेका मजदूरी के आधार पर ही कार्य कर रहे हैं. उन्होंने मांग की कि सरकार रिक्त पदों पर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति प्रदान करे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saraswati-puja-on-saturday-preparations-complete-people-busy-in-shopping/">जमशेदपुर

: सरस्वती पूजा शनिवार को, तैयारी पूरी, लोग खरीदारी में जुटे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही