Search

 
 
 

चाईबासा : भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम सिंहभूम की महामंत्री को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला अटल अवॉर्ड

 
Chaibasa : भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा राज्य के 24 जिलों में से 5 जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला कार्यकर्ताओं को अटल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इसके तहत पश्चिम सिंहभूम जिला से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा इकाई की जिला महामंत्री पुतुल पूर्ति का चयन किया गया था. रविवार को पश्चिम सिंहभूम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोइपाई ने पुतुल पूर्ति को अटल अवॉर्ड की ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर बधाई दी. उन्होंने कहा कि पश्चिम सिंहभूम भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के लिए यह काफी गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/reward-naxalites-are-left-in-jharkhand-now-only-113/">झारखंड

में इनामी नक्सली रह गये हैं अब सिर्फ 113
इस सम्मान से जिला माहिला मोर्चा गौरवान्वित महसूस कर रही है. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष बिपिन पूर्ति, मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सामड, महामंत्री जगदीश पिंगुवा, मंत्री अमरेश प्रधान, कार्यसमिति सदस्य हेमन्त कुमार केशरी, अनिल बिरुली, कार्यालय सह प्रभारी सचिन पूर्ति, खूंटपानी महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष नामशी पारया, पुष्पा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही