Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : सड़क पर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे गड्ढों की मरम्मत करवाएं : त्रिशानु राय

Chaibasa (Sukesh kumar) : शहरी क्षेत्र एनएच स्थित मार्ग में दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे गड्ढों से आम जनमानस को हो रही परेशानियों पर संज्ञान लिया गया. जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने गुरुवार को कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल चाईबासा बिनोद कच्छप से मुलाकात की. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-children-took-a-pledge-to-plant-a-sapling-on-their-birthday/">नोवामुंडी

: जन्म दिवस पर एक पौधा लगाने का बच्चों ने लिया संकल्प
उन्होंने आम जनमानस को गड्ढों से हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की मांग की. त्रिशानु राय ने कहा कि चाईबासा में रतन लाल पेट्रोल पम्प चौक, स्टेट लाईब्रेरी के पास, सिद्धेश्वर मंदिर के पास, शहीद पार्क चौक, बड़ी बाजार गुप्ता साईकिल स्टोर के पास सड़क पर बने गड्ढों की समस्या पर यथोचित पहल की जाए. कार्यपालक अभियंता ने त्रिशानु राय को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का निष्पादन कर दिया जाएगा.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही