Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विवि के महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना घाटशिला कॉलेज

 
Chaibasa (sukesh kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा में चल रहे कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा इंटर कॉलेज महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2022-2023 शुक्रवार को समापन हुआ. महिला कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ प्रीति बाला सिन्हा की उपस्थिति में एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर और पीजी केयू चाईबासा के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया. जिसमें एलबीएसएम कॉलेज ने 1-0 से जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बनाई. फाइनल मैच का शुभारंभ कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ गंगाधर पांडा के द्वारा खिलाड़ी के परिचय से हुआ. कुलपति महोदय ने फुटबॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत की. फाइनल मैच घाटशिला कॉलेज घाटशिला और एलबीएसएम कॉलेज के बीच खेला गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/KU-MAHILA-FOOTBALL-1.jpg"

alt="" width="1600" height="901" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-the-situation-of-the-jam-remains-as-it-is-the-wheels-of-the-rail-and-vehicles-are-not-moving/">बहरागोड़ा:

जाम की स्थिति जस की तस, हिल नहीं रहे रेल और वाहनों के चक्के
एक रोमांचक मैच के बाद घाटशिला कॉलेज घाटशिला और एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर ने सेकंड हाफ तक एक-एक गोल कर दोनों टीमें बराबरी पर थी. इसलिए जीत के लिए पेनल्टी शूट का मदद लिया गया. जिसमें घाटशिला कॉलेज घाटशिला ने 3-1 से फाइनल मैच जीत ली. अंत में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और धन्यवाद ज्ञापन महिला कॉलेज की खेल प्रभारी डॉ सविता सुंडी के द्वारा दिया गया. मंच संचालन राजीव लोचन नमिता और सुजाता किस्पोट्टा द्वारा किया गया. मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ एससी, प्लान विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ मन्मथ सिंह, घाटशिला कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ आरके चौधरी, एलबीएसएम कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ एके झा, डॉ अंजू बाला, डॉ सुचिता बाड़ा, डोरिस एलिस मिंज, संगीता लकड़ा, मनीषा नम्रता, हाशमी, अर्पित सुमन टोप्पो, ओणिमा मानकी, बबीता कुमारी धनंजय कुमार, सितेंद्र रंजन, मदन मोहन मिश्रा, चमेली सुमन, गीता, लक्ष्मी, शताब्दी, दिव्या, उमाशंकर दास, कृष्णा महाविद्यालय के सभी शिक्षक की कर्मचारी एवं भारी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही