Search

चाईबासा : घर में मिला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने किया रेस्क्यू Sukesh Kumar) Chaibasa :  मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुराना चाईबासा (हवाई अड्डे के पास) में गुरुवार सुबह एक घर से विशालकाय अजगर मिला है. इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पहले तो लोग भयभीत होकर भागने लगे. फिर पता चला कि अजगर सांप विषैला नहीं होता तो सभी ने मिलकर अजगर को रेस्क्यू करने की सोची. लोगों ने खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को फोन कर बुलाया. सिद्धार्थ होनहागा के आने के बाद ग्रामीणों ने अजगर को घर के अंदर से रेस्क्यू किया. इस दौरान अजगर को देखने के लिये भीड़ इकट्ठी हो गयी. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-four-child-laborers-rescued-from-newly-constructed-town-hall/">कोडरमा

: नवनिर्मित टाउन हॉल से चार बाल मजदूरों को किया गया रेस्क्यू)

वन विभाग आकर अजगर को ले जायेगा 

सिद्धार्थ होनहागा ने वन विभाग व मुफ्फसिल थाना को इसकी जानकारी दे दी है. ताकि वन विभाग आकर अजगर को फिर से जंगल में छोड़ सके. सिद्धार्थ होनहागा ने बताया कि अजगर ने किसी जीव को नुकसान नहीं पहुंचाया था. फिलहाल  ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर रखा है. वन विभाग आकर अजगर को ले जायेगा. उन्होंने ग्रामीणों को अजगर को नुकसान नहीं पहुंचाने को कहा है. इसे भी पढ़ें :  मोहन">https://lagatar.in/mohan-bhagwat-said-india-has-been-secular-for-5000-years-this-is-essence-of-knowledge-of-all-elements/">मोहन

भागवत ने कहा, भारत 5000 साल से सेक्युलर रहा है…सभी तत्वों के ज्ञान का यही सार…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp