Search

 
 
 

चाईबासा : जायन्ट्स ग्रुप ने जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क भोजन का किया वितरण

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जॉयन्ट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा के तत्वावधान में एवं स्काई किचन के सहयोग से आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम ‘‘फिड द नीड’’ के तहत रविवार को 100 जरुरतमंदों को निःशुल्क भोजन कराया गया. जॉयन्ट्स कॉर्नर पर जॉयन्ट्स की अध्यक्षा निमिषा बनर्जी एवं उनकी टीम के सदस्य गीरीश वेगड़, टी. मनोज, नीरज सिन्हा एवं शिल्पा गुप्ता के सहयोग से उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस संबंध में निमिषा बनर्जी ने बताया कि जॉयन्ट्स का यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को दोपहर 1 बजे स्थानीय जॉयन्ट्स कॉर्नर, कोर्ट रोड पर निर्बाध रुप से आयोजित किया जाएगा, जहां जरूरतमंद साप्ताहिक निःशुल्क भोजन पा सकेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-level-neighborhood-youth-parliament-program-organized-in-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन
इस कार्यक्रम के लिए 100 फूड पैकेट हेतु 3100 रुपये तथा 200 पैकेट हेतु 5100 रुपये की सहायता राशि निर्धारित की गई है. उक्त अवसर पर सहयोग हेतु पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष दीपक शर्मा, फेडरेशन आफिसर ऑफताब ऑलम, सचिव विवेक कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष पम्मी कुमारी, कोषाध्यक्ष विवेक सिन्हा, केशव प्रसाद, हरि सिंघानियां, श्रवण पाड़िया उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही