Search

 
 
 

चाईबासा : जायंट्स ग्रुप ने पौधरोपण के साथ की सेवा सप्ताह का शुभारंभ, बांटे फलदार पौधे

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को सुबह 7 बजे स्थानीय जायंट्स कॉर्नर एवं अगल-बगल स्वच्छता अभियान चला कर शुरू किया गया. अगल–बगल के ठेला, खोमचा वाले को सफाई के प्रति जागरूक किया गया और साथ ही झाड़ू और ग्लब्स वितरण भी किया गया. जायंट्स कॉर्नर में लगभग 200 फलदार पौधों का वितरण किया गया. ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि लोगों को जागरूक करने और पौधा वितरण करने का मकसद है कि लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन प्रतिवर्ष जायंट्स सेवा सप्ताह मनाता आ रहा है. जिसमें भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद जायंट्स ग्रुप के सदस्य सामाजिक कार्यों को करने को प्रतिबद्ध हैं. यह अभियान जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा की अध्यक्षा निमिषा बनर्जी के नेतृत्व में चलाया गया. मौके पर आफताब आलम, पम्मी शर्मा, रश्मि सिन्हा, नीरज सिन्हा, सुमित कुमार, गिरीश वेगड़, अनुज कुमार, केशव प्रसाद, शानावाज, विष्णु भूत, राजेश अग्रवाल, सुभाष पोद्दार, दिनेश एवं अन्य सदस्यों ने भी अपनी समुचित भागीदारी निभाई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-woman-injured-after-saree-gets-stuck-in-bike-wheel/">चाकुलिया

: बाइक के चक्का में साड़ी फंसने से महिला जख्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही