Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बेसुध अवस्था में मिली युवती की इलाज के दौरान मौत

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर थाना पुलिस ने हिन्द चौक के पास से मंगलवार को एक अज्ञात 24 वर्षीय युवती को बेहोशी की हालत में बरामद किया था. सदर अस्पताल में युवती का इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम में सूचना मिली थी कि कोई युवती बेहोशी की हालत में हिन्द चौक के पास गिरी पड़ी है. सूचना के आधार पर पुलिस हिन्द चौक गई तो वहां युवती को मूर्छित अवस्था में पाया. उसे घटनास्थल से उठाकर तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को अहले सुबह उसकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर रख दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक युवती का शिनाख्त नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-english-liquor-is-available-at-a-higher-rate-than-face-value/">नोवामुंडी

: अंकित मूल्य से ज्यादा रेट में मिल रही अंग्रेजी शराब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही