Search

 
 
 

चाईबासाः प्रेमी के परिजनों के इंकार पर प्रेमिका ने जहर खा दे दी जान

जानकी अपने प्रेमी मघु मरांडी के बुलावे पर 12 फरवरी को उसके गांव ओडिशा के लोहलदा गई थी. वहां वह मघु के साथ उसके घर पर रह रही थी. लेकिन मघु के माता-पिता को वहर पसंद नहीं थी, इसलिए उनलोगों ने उससे अपने बेटे की शादी करने से इंकार कर दिया.
 

Shambhu Kumar


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र की भरभरिया गांव में एक युवती जानकी मयी चातर ने जहर (कीटनाशक दवा) खाकर जान दे दी. बताया गया कि जानकी अपने प्रेमी मघु मरांडी के बुलावे पर 12 फरवरी को उसके गांव ओडिशा के लोहलदा गई थी. वहां वह मघु के साथ उसके घर पर रह रही थी. लेकिन मघु के माता-पिता को वहर पसंद नहीं थी, इसलिए उनलोगों ने उससे अपने बेटे की शादी करने से इंकार कर दिया.


इस बात की जानकारी होने पर जानकी एक रिश्तेदार के साथ बाइक से अपने गांव लौट आई. घर पहुंचकर गुरुवार की रात उसने घर में रखा किटनाशक पी लिया, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई. परिजन उसे तुरंत मंझारी अस्पताल ले गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही