Search

 
 
 

Chaibasa : जनता को गुमराह करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें - मंत्री

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा विधानसभा क्षेत्र मेंलगातार झामुमो की ओर से पंचायत स्तरीय बैठक की जा रही है. शनिवार को टोंटो प्रखंड के बामेबासा एवं पूरनापानी पंचायत में झामुमो पंचायत स्तरीय सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा भी शामिल हुए. उक्त कार्यक्रम में वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाए जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. मंत्री ने कार्यकर्ताओं में उत्साह तथा ऊर्जा भरने का कार्य किया. उन्होंने बैठक में आए कार्यकर्ताओं से संवाद कर राज्य सरकार की जन- कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को लाभ दिलाने के लिए जागरूक किया. संगठन की मजबूती के लिए हर स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही. मंत्री ने जनता की समस्याओं को जनता के साथ जुड़ कर दूर कराने का मंत्र दिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-grand-event-of-poetry-competition-and-durga-stuti-at-sai-saraswati-english-school/">Jamshedpur

: साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में काव्य प्रतियोगिता और दुर्गा स्तुति का भव्य आयोजन
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसका लाभ लेते हुए लोग आगे बढ़ रहे हैं. महिलाएं भी सशक्त व सबल हो रही हैं, लेकिन भाजपा को यह पच नहीं रहा है. इस कारण तरह तरह के हथकंडे अपना रही है. यहां तक कि अन्य राज्यों से आकर भाजपा के नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जानकारी योजनाओं का गलत प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. इसका मुंहतोड़ जवाब हर कार्यकर्ता को देना होगा. मंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए लड़ना होगा. इससे पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और जनता के बीच अच्छी पहचान बनेगी. मौके पर जिप सदस्य राज नारायण तुबिद, मुखिया मंगल सिंह कुंटिया, रंजीत गोप, संजय बारी, महेश बारी, अजीत तुबिद बामिया बारी, देवेन बारी, संजीत कुंटिया, गंगाराम लामाय, प्रधान बारी, दुलु बारी, मुन्ना सुंडी, तूराम बिरुली, मनजीत हांसदा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-two-day-umpire-workshop-of-west-singhbhum-district-cricket-association-begins/">Chaibasa

: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ का दो दिवसीय अंपायर कार्यशाला शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही