Search

 
 
 

चाईबासा: 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से बकरी की मौत

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha):  टोन्टो प्रखंड के टैन्सरा गांव के एक ग्रामीण सुखलाल हेम्ब्रम की बकरी सोमवार को 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस कर मर गई. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. रविवार की रात आई आंधी तूफान में टूटी इस 11 हजार वोल्ट तार  की जानकारी किसी को नहीं थी. इसे भी पढ़ें: डोरंडा">https://lagatar.in/doranda-pari-rape-and-murder-case-verdict-will-come-on-july-12-22-witnesses-including-4-ips-have-given-statement/">डोरंडा

परी दुष्कर्म और हत्या मामला: 12 जुलाई को आएगा फैसला, 4 IPS समेत 22 गवाहों ने दिया है बयान
जब सुखलाल हेम्ब्रम की बकरी उसकी चपेट में आकर झुलस गई तो लोग सतर्क हो गए और मवेशियो को उधर जाने से रोका. तार के टूटने की जानकारी खबर लिखे जाने तक विभाग को भी नहीं है. गांव के एक पूर्व जन प्रतिनिधि राम बाबू लागुरी ने बताया कि इसे लेकर जल्द ही विभाग को सूचना दी जा रही है ताकि बिजली सप्‍लाई बंद कर तार को हटाया जा सके. तार टूटने की घटना से गांव में भय का माहौल है. इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी">https://lagatar.in/hearing-in-gyanvapi-masjid-sringar-gauri-temple-dispute-now-on-july-12-muslim-side-argued/">ज्ञानवापी

मस्जिद-श्रृंगार गौरी मंदिर विवाद में सुनवाई अब 12 जुलाई को, मुस्लिम पक्ष ने दलीलें रखी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही