Search

 
 
 

Chaibasa : केंद्र में पूंजीपतियों की सरकार, झारखंड में आदिवासियों, गरीबों, जरूरतमंदों की सरकार - हेमंत सोरेन

 
  • चाईबासा में झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरुवा के नामांकन दखल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल
Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा विधानसभा में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सह कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. हालांकि नामांकन पर्चा भरने के दौरान हेमंत सोरेन मौजूद नहीं रहें. इसके बाद चाईबासा के बिहार क्लब स्थित मैदान में नामांकन सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार में सिर्फ पूंजीपति भरे हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. लेकिन झारखंड मुक्ति की मोर्चा की सरकार आदिवासी गरीब की और जरूरतमंदों की सरकार है. लेकिन इस पर भी भारतीय जनता पार्टी की नजर है. इसे भी पढ़ें :  हजारीबाग:">https://lagatar.in/who-will-be-crowned-victorious-in-mandu/">हजारीबाग:

मांडू में जीत का ताज होगा किसके सिर, तिवारी या जेपी

जल, जंगल, जमीन की पहचान को खत्म करने की साजिश कर रही भाजपा

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा पार्टी है जो पूंजीपतियों को बढ़ावा देती है, गरीबों को खत्म करती है. झारखंडी की पहचान जल, जंगल, जमीन है. लेकिन इसको खत्म करने की साजिश भारतीय जनता पार्टी की ओर से की जाती है. लेकिन इस बार भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा. झारखंड में दोबारा झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनेगी और यहां के स्थान को लाभ पहुंचाने में काम करेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, लेकिन बीजेपी की नजर हमारे जैसे आदिवासियों पर है. हमेशा तोड़ने का प्रयास करता है लेकिन हम लोग इतने एकजुट हैं कि हम लोग की टूट कभी नहीं होगी. इसे भी पढ़ें :  लातेहार:">https://lagatar.in/sp-candidate-raghupal-singh-will-file-nomination/">लातेहार:

 25 को नामांकन करेंगे सपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही