Search

 
 
 

चाईबासा : बालू घाटों को ग्रामसभा को दे सरकार- जिप सदस्य

 
Chaibasa (Ramendr Kumar Sinha) : ग्रामसभा को बालू घाटों को दिये जाने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य मंझारी और झींकपानी के नेतृत्व में मंझारी प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया. मंझारी प्रखंड जिला परिषद माधव चन्द्र कुंकल ने कहा कि हेमंत सरकार के ढाई साल गुजर जाने के बाद भी बालू घाटों को ग्रामसभा को नहीं सौंपा जाना राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता है. हेमंत सरकार को राज्य हित में जनता की सहूलियत के लिए बालू घाटों को ग्रामसभा को सौंप देना चाहिए, ताकि राज्य विकास की ओर अग्रसर हो और राजस्व की बढ़ोतरी हो. उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि जब तक एनजीटी खत्म नहीं हो जाता तब तक ट्रैक्टर चालकों को किस्त भरने से मुक्त रखा जाए और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mla-got-the-garbage-collected-for-years-near-the-carriage-colony-hari-mandir-cleaned/">जमशेदपुर

: कैरेज कॉलोनी हरि मंदिर के समीप वर्षों से जमा कचरा विधायक ने साफ करवाया
झींकपानी जिला परिषद सदस्य जॉन मीरन मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ आदिवासियों को लूटने का काम कर रही है. 19 जुलाई को सैकड़ों ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित जिला समाहरणालय का घेराव कर विरोध करेंगे. मौके पर शत्रुघ्न कुंकल, पिलका पंसस रंजीत बिरुवा, रोलडीह पंसस गोरबारी बिरुवा, पांगा पंसस खेमकरन बिरुवा, शंकर बिरुवा, एलियस बिरुवा, चांद कुंकल, संजीवन हेम्ब्रम, मोती बिरुवा, श्याम बिरुवा, समीर बिरुवा, कृष्णा बिरुली, नारायण कुंकल, सेलाय बिरुवा, चन्द्रशेखर नायक, बिरसा बिरुवा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही