Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : मणिपुर में शांति बहाल करे सरकार, "शूट एट साइट'' का आदेश वापस ले - एआईडीएसओ

Chaibasa (Sukesh kumar) : मानिकपुर हिंसा पर विश्लेषण करते हुए एआईडीएसओ की पश्चिम सिंहभूम संगठन ने मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने की बात कही. स्थिति पर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए एआईडीएसओ के महासचिव सौरव घोष ने कहा कि मणिपुर में जान-माल के नुकसान को देख कर बहुत दुखी हूं. यह दर्दनाक स्थिति राजनीतिक लाभ लेने और लोगों को विभाजित करने के लिए किया गया है. इस संकट के समय में हम सभी मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं. विशेष रूप से मणिपुर के छात्र समुदाय के साथ. इसे भी पढ़ें :पंजाब">https://lagatar.in/punjab-blast-again-near-golden-temple-police-detained-a-youth/">पंजाब

: स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए - सौरव घोष

सौरव घोष ने मणिपुर सरकार से जल्द ``शूट एट साइट`` का आदेश वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और सामान्य स्थिति और शैक्षणिक माहौल बहाल करने के लिए उचित उपाय करें. केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार से अपील करता हूं कि मणिपुर और अन्य राज्यों के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. पड़ोसी राज्यों के सरकारों से भी अपील करता हुं कि वे संबंधित राज्य के शिविरों में शरण लेने वाले संकटग्रस्त लोगों को पर्याप्त राहत और मानवीय सहायता प्रदान करें. उम्मीद है कि मणिपुर में वामपंथी और लोकतांत्रिक विचारधारा वाले लोग राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने की पूरी कोशिश करेंगे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-indefinite-strike-of-displaced-people-ends-after-tripartite-talks/">आदित्यपुर

: त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही