Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज के इग्नू सेंटर में स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षा शुरू

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज के इग्नू सेंटर में स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों की फाइनल परीक्षा शुरू हो गई है. सोमवार को 100 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर इग्नू परीक्षा हॉल में सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-magda-gaur-jan-jagruti-samiti-will-celebrate-foundation-day-on-6th-january/">जगन्नाथपुर

: मगदा गौड़ जन जागृति समिति 6 जनवरी को मनायेगी स्थापना दिवस

आगामी सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

इग्नू समन्वयक अर्पित सुमन टोप्पो ने कहा कि परीक्षा में पूरी सावधानी बरती जा रही है. विधार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा हॉल पहुंच रहे हैं. यह परीक्षा एक महीने तक अलग-अलग तिथि में आयोजित की जाएगी. दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चल रही है. विभिन्न क्षेत्र से विद्यार्थी पहुंचकर परीक्षा में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि आगामी सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 15 जनवरी तक विद्यार्थी ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन महिला कॉलेज के इग्नू सेंटर के लिए कर सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही