Search

 
 
 

चाईबासा : ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के क्रियान्वयन के लिए की गई ग्राम सभा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : सदर प्रखंड पंचायत बदुरी के डोमारडीया गांव में रविवार की सुबह `सबकी योजना, सबका विकास` अभियान के तहत ग्रामीण मुंडा लखिन्द्र देवगम की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा की गई. ग्राम सभा में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2023-24 में संचालित होने वाली योजना 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, पंचायत समिति, जिला परिषद, DMFT आदि मद से कार्यान्वयन के लिये विभिन्न योजनाओं का चयन व योजना की तैयारी की गई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-145th-birth-anniversary-of-gopabandhu-das-celebrated-in-khandamouda/">बहरागोड़ा

: खंडामौदा में गोपबंधु दास की मनाई गई 145वीं जयंती

ग्राम स्तर पर किया जाएगा स्थायी समिति का गठन : मुखिया

बैठक में बदुरी पंचायत मुखिया विजय सिंह देवगम ने ग्रामीणों को कहा कि गांव को बेहतर बनाने के लिये ग्राम स्तर पर स्थायी समिति का गठन करना है. साथ ही गांव की सभी प्रकार की योजना जैसे -शिक्षा, स्वास्थ्य बिजली, पानी, सिंचाई, कृषि, आवास क्षेत्रों से योजनाओं को तैयार करना है. मौके पर वार्ड सदस्य, तुराम देवगम, कुरफा देवगम, लेबर सिंह देवगम, जगमोहन देवगम, क़ानूराम देवगम, जुम्बल देवगम, दोबरो देवगम, लोपो देवगम, छोटा देवगम, भोंज देवगम, मंगली कुई, दमयंती लेयांगी और महिला पुरूष उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-people-of-muslim-community-took-out-procession-of-eid-miladunnabi-with-pomp/">चाकुलिया

: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही