Search

चाईबासा : महुलसाई गांव में मुंडा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन

Chaibasa (Sukesh kumar) : चाईबासा शहर से सटे महुलसाई गांव में रविवार को जीएनटी जमीन की अवैध तरीके से हो रही खरीद ब्रिकी पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीण मुंडा धनुर्जय देवगम की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में कुल पांच जमीन मामले पर सुनवाई की गई. तीन मामलों का समाधान किया गया. जबकि अन्य दो मामला सीओ के पास भेज दिया गया. इस दौरान ग्रामीण मंडा धनुर्जय देवगम ने कहा कि चाईबासा में अवैध तरीके से सीएनटी जमीन की खरीद ब्रिकी हो रही है. जिस पर रोक लगाना जरूरी है. जबतक इसका नियम नहीं बनेगा तबतक खरीद ब्रिकी जारी रहेगी. ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोई भी यदि इस गांव में जमीन की खरीद ब्रिकी करता है तो उसे ग्राम सभा से सहमति लेनी होगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-water-tower-built-in-meenabazar-deteriorated-for-years-there-was-an-outcry-for-drinking-water/">मनोहरपुर

: मीनाबाजार में बना जलमीनार वर्षों से खराब, पेयजल के लिए मची हाहाकार

जमीन खरीद-बिक्री के लिए ग्राम सभा की सहमति जरूरी

जबतक गांव की ग्राम सभा सर्वसम्मति से जमीन की खरीद ब्रिकी करने की सहमति नहीं देती है तबतक वे न ही खरीद सकता है और न ही ब्रिकी कर सकता है. बिना ग्राम सभा के सहमति का यदि खरीद ब्रिकी किया जाता है तो उस पर कार्रवाई करते हुए आर्थिक दंड लगाया जाएगा. इसके अलावा अन्य कई मामलों पर भी विचार विमर्श हुआ. ग्राम सभा में मुख्य रूप से नारायण देवगम, सुरेंद्र देवगम, मोहन दास, सोनाराम तियू, अमर बिरूवा, डोबरो देवगम, विक्रम देवगम, धनश्याम देवगम, सामु देवगम, बबलू देवगम, पप्पु देवगम, सतारी देवगम, राजेश देवगम, प्रेम राज देवगम, चाहत देवगम, भगवान देवगम, गंगाराम देवगम के अलावा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp