Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नीमडीह गांव में खराब जलमीनार को लेकर ग्रामसभा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत टेकराहातु पंचायत के नीमडीह गांव में खराब जलमीनार को लेकर ग्राम मुंडा कृष्णा बारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता बीएन पुरती के संयुक्त अध्यक्षता में गुरूवार को एक बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि गांव के सुसुन अखाड़ा और सांगि सेरेंग स्थित जलमीनार के खराब होने से बड़ी आबादी पेयजल की समस्या से विगत छह माह से जूझ रहे हैं. इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को दी गई है. लेकिन अब तक इस पर संज्ञान नहीं लिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि दोनों जलमीनार डीएमएफटी फंड से बना है. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/big-relief-to-rahul-gandhi-from-jharkhand-hc-stay-on-chaibasa-court-proceedings/">अमित

शाह के खिलाफ टिप्पणी मामला : झारखंड HC से राहुल गांधी को बड़ी राहत, निचली अदालत की कार्यवाही पर लगायी रोक
इसलिए जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन इसकी मरम्मत की जल्द से जल्द जिम्मेदारी ले. ताकि भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से निजात मिल सके. अन्यथा लोकसभा चुनाव बहिष्कार के लिए बाध्य हो सकते हैं. बैठक में रमेश कालुंडिया, रमेश पुरती, रेंगो बारी, शिवा पुरती, अरुण पूर्ति, कृष्णा बारी,साधो मुंदुईया, सुरा पुरती, बालकेश्वर पुरती,काशी कालुंडिया, बुधन सिंह सुंडी, सुमी पुरती, पानी पूर्ति, शांति पुरती, मोरन सिंह पुरती, प्रिया दर्शनी पूर्ति, सरजोम कुंकल, पांडुराम कालुंडिया, लक्ष्मी पुरती, मुक्ता पुरती, भगवान कालुंडिया, वार्ड सदस्य सावित्री पान आदि काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-pasted-advertisement-at-the-house-of-absconding-murder-accused/">जमशेदपुर

: हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

किरीबुरु : प्रशिक्षकों के नहीं पहुंचने से मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी नाराज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Khali-Kursi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के आदेशानुसार मेघाहातुबुरु खदान के सेलकर्मियों को दूसरे चरण का चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम मेघाहातुबुरु स्थित एचआरडीसी केन्द्र व सामुदायिक भवन में 25 एवं 26 अप्रैल को दो-दो पाली में आयोजित किया गया है. यह प्रशिक्षण सुबह साढे़ दस बजे से साढे़ बारह बजे एवं शाम 3 से 5 बजे तक दिया जाना है. लेकिन चाईबासा से आने वाले प्रशिक्षक लगभग साढे़ बारह बजे तक प्रशिक्षण केन्द्र में नहीं पहुंचे जिस कारण सेलकर्मियों में नाराजगी देखी गई. प्रशिक्षण हेतु आये अनेक सेलकर्मी वापस चले गये थे जबकि कुछ केन्द्र के आसपास मौजूद दिखे. इस संबंध में मेघाहातुबुरु प्रबंधन के एक अधिकारी से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया की जो प्रशिक्षक यहाँ प्रशिक्षण देने आ रहे थे उनकी वाहन रास्ते में खराब हो गई थी, जिस वजह से विलम्ब हुआ है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/fire-breaks-out-in-a-hotel-near-patna-junction-two-dead-many-people-trapped-inside/">पटना

जंक्शन के पास एक होटल में लगी आग, दो की मौत, कई लोग अंदर फंसे
उनके यहाँ पहुंचते हीं प्रशिक्षण प्रारम्भ हो जायेगा. जिन सेलकर्मियों को प्रशिक्षण लेना है वह भागे नहीं हैं बल्कि उन्हें कहा गया है कि अपने-अपने घर जाकर नाश्ता वगैरह कर लें. एक घंटा में पुनः सभी आ जायें. सभी सेलकर्मी प्रशिक्षकों के आने से पहले आ जायेंगे और विलम्ब से हीं सही लेकिन जरुरी प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न होगा. उल्लेखनीय है कि 25 और 26 अप्रैल को किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान के लगभग 400 सेलकर्मियों को मतदान कार्य सम्पन्न कराने संबंधित प्रशिक्षण दिया जाना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही