Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : शनि महोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा

Chaibasa( Ramendra Kumar Sinha) : चाईबासा के अमला टोला स्थित शनि साईं मंदिर में आयोजित श्री शनि साईं महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर गुरुवार की शाम आयोजन के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं. यह यात्रा शनि मंदिर से निकल कर सदर बाजार होते हुए सदर थाना जैन मार्केट चौक पहुंचा. वहां से नगर पर्षद के रास्ते होकर यह यात्रा पुनः शनि मंदिर पहुंची. इसके उपरांत अन्य धार्मिक कार्यक्रम किए गए. शुक्रवार की सुबह पांच बजे से शनिदेव महाराज अभिषेक पूजन किया जाएगा. दिन के 12:30 बजे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. यह जानकारी मंदिर समिति द्वारा दी गई है.

इसे भी पढ़ेंशुक्रवार">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-incharge-will-come-on-friday-program-in-ramgarh-hazaribagh-and-chatra/">शुक्रवार

को आयेंगे झारखंड जदयू प्रभारी, रामगढ़, हजारीबाग व चतरा में कार्यक्रम

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही