Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : बुद्ध पूर्णिमा पर पिल्लई हॉल में हुआ सामूहिक ध्यान का आयोजन

Chaibasa (Sukesh Kumar): बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट ऑफ झारखंड व जीएमसीकेएस प्राणिक हीलिंग सेंटर चाईबासा द्वारा शुक्रवार को पिल्लई हॉल में सामूहिक ध्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रानू और महिला समिति की अध्यक्ष कविता शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कहा जाता है कि साल भर के 12 पूर्णिमा में से यह वर्ष की सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा है. ऐसा माना जाता है कि भगवान बुद्ध के जीवन की तीन महत्वपूर्ण घटनाएं उनका जन्म, ज्ञान प्राप्ति और उनकी मृत्यु इसी दिन हुई थी. प्राणिक हीलिंग चाईबासा सेंटर की संचालिका सुलेखा साव ने सामूहिक ध्यान व बुद्ध पूर्णिमा की महत्व के बारे में बताया और लोगों को इसके प्रति जागरूक होने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-shiksha-niketan-chakradharpur-and-ml-rungta-school-won-their-respective-matches/">चाईबासा

: शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर एवं एमएल रूंगटा स्कूल ने जीते अपने-अपने मैच

फ्री हीलिंग कैंप शामिल होने की अपील 

शहर से लगभग 500 लोगों ने सामूहिक ध्यान में भाग लिया. ध्यान के बाद लोगों को असीम शांति और दिव्य सुख की अनुभूति हुई. प्राणिक हीलिंग संस्थान के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अपना भरपूर योगदान दिया. साथ ही सुलेखा साव ने बताया कि प्राणिक हीलिंग की सहायता से हम किस प्रकार अपनी शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक उपचार कर सकते हैं. इसके लिए रविवार 7 मई तथा 18 मई को फ्री हीलिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में भाग लेने के लिए जीएमसीकेएस प्राणिक हीलिंग सेंटर चाईबासा, मधु बाजार (बजाज वर्कशॉप के सामने) चाईबासा आए और अपना नाम रजिस्टर करवाने के लिए 9279411205 संपर्क करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही