Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 23 अप्रैल से

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : पदम कुमार जैन द्वारा प्रायोजित एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 12वीं ज्ञानचंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार 23 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में इसके सभी मैच खेले जाएंगे. इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुल नौ स्कूल की टीम भाग ले रही है. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के अवैतनिक महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि लीग कम नाक आउट आधार पर खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता के सभी मैच बीस-बीस ओवरों के होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-food-served-to-51-people-in-bharat-sevashram-sangh/">जमशेदपुर

: भारत सेवाश्रम संघ में 51 लोगों को खिलाया खाना

दो ग्रुपों में बांटा गया है टीमों को

जिला क्रिकेट संघ द्वारा जारी टाई सीट के अनुसार ग्रुप-ए में गत वर्ष की विजेता टीम सुरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा के साथ पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा, संत विवेका इंगलिश मीडियम स्कूल चाईबासा, संत जेवियर्स बालक विद्यालय चाईबासा एवं मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया को रखा गया है. जबकि ग्रुप-बी में गत वर्ष की उपविजेता टीम इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर के साथ उच्च विद्यालय महुलडीहा (सोनुवा), संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल चाईबासा एवं मांगी लाल रुंगटा प्लस टू विद्यालय चाईबासा को शामिल किया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-dumper-hit-by-high-tension-wire-driver-narrowly-escaped/">किरीबुरू

: हाईटेंशन तार की चपेट में आया डंपर, बाल-बाल बचा चालक

14 मई को खेला जाएगा फाइनल मैच

इस प्रतियोगिता में लीग मैच के कुल 16 मुकाबले 23 अप्रैल से 7 मई तक खेले जाएंगे जबकि दोनों सेमी फाइनल मैच 10 एवं 11 मई को तथा फाइनल मैच रविवार 14 मई को खेला जाएगा. लीग मैच के अंतर्गत 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा का मुकाबला संत विवेका इंगलिश मीडियम स्कूल चाईबासा से, 24 अप्रैल को सुबह 7 बजे मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया का मुकाबला संत जेवियर्स बालक विद्यालय चाईबासा से तथा उसी दिन दोपहर दो बजे इंदिरा गांधी शिक्षा निकेतन चक्रधरपुर का मुकाबला हाई स्कूल महुलडीहा, सोनुवा से होगा. इसी तरह 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया का मुकाबला संत विवेका इंगलिश स्कूल चाईबासा से तथा उसी दिन  दोपहर दो बजे से संत जेवियर्स इंगलिश स्कूल चाईबासा का मुकाबला मांगी लाल रुंगटा प्लस टू स्कूल चाईबासा से होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही